क्षेत्रीय
06-May-2026
...


राजगढ़(ईएमएस)l राजगढ़ जिले के विकासखंड सारंगपुर में अति दोहित क्षेत्र को जल संकट से उबारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रिचार्ज शाफ्ट जल संरचना निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह कार्य कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले के निर्देशन में प्रारंभ किया गया। रिचार्ज शाफ्ट निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल के चयन के लिए भूजल भौतिक रजिस्ट्रि सर्वे कराया गया। सर्वेक्षण के आधार पर ऐसे स्थान का चयन किया गया है, जहां फ्रैक्चर रॉक एवं एक्वीफर की उपलब्धता है, जिससे रिचार्ज शाफ्ट के माध्यम से सतही जल को गहरी जल शिराओं तक पहुंचाया जा सकेगा। इस संरचना के निर्माण से भूजल स्तर में सुधार होगा और अति दोहित श्रेणी में शामिल सारंगपुर विकासखंड को भविष्य में सुरक्षित श्रेणी में लाने में मदद मिलेगी। यह पहल न केवल जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि क्षेत्र के किसानों एवं आमजन को भी दीर्घकालिक राहत प्रदान करेगी। -निखिल/राजगढ़/6/5/2026