क्षेत्रीय
06-May-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। राजधानी रायपुर के रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स कार्यालय पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। टीम को सूचना मिली थी कि ट्रैवल एजेंसी के जरिए जाली नोटों की बड़ी खेप दूसरे राज्यों में भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर पांच अधिकारियों की टीम ने दबिश दी और मौके से 10, 20 और 50 रुपये के नकली नोटों से भरे तीन बोरे बरामद किए। इन बोरों को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह खेप कोलकाता से दिल्ली भेजी जा रही थी और इसके पीछे एक संगठित नेटवर्क का संदेह जताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में उदय सिंह बिस्वाल नामक व्यक्ति द्वारा नोट भेजे जाने और दिल्ली में कमल किशोर गुप्ता नामक व्यक्ति तक पहुंचाने की बात सामने आई है। फिलहाल DRI की टीम पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल हैं। - (ईएमएस) 06 मई 2026