राज्य
06-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। फर्स्ट जेनरेशन लॉयर्स एसोसिएशन ने दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय को पत्र लिखकर न्यायिक अधिकारी अमन शर्मा की आत्महत्या की घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पत्र में कहा गया कि घटना से संबंधित आरोपों की निष्पक्ष, तटस्थ और समयबद्ध जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए, ताकि ऐसे संवेदनशील मामलों से निपटने में एक मिसाल कायम हो सके। यह भी कहा है कि जांच लंबित रहने के दौरान, संस्था की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखने के हित में अमन की पत्नी स्वाति को न्यायिक कार्यों से दूर रखा जाए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/06/ मई/2026