राज्य
06-May-2026
...


- लाखणका डैम से छोड़ा जाएगा 16 एमसीएफटी पानी, अधेवाड़ा और मालणका के चेकडैम होंगे भरपूर गांधीनगर (ईएमएस)| भावनगर जिले के किसानों और ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में होने वाली पानी की समस्या से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक महत्वपूर्ण और जनहितकारी निर्णय लिया है। राज्य सरकार के नर्मदा एवं जल संसाधन विभाग द्वारा भावनगर के लाखणका डैम से पानी छोड़कर निचले क्षेत्रों में स्थित अधेवाड़ा और मालणका गांवों के चेकडैम भरने की मंजूरी दे दी गई है। इस मुद्दे को भावनगर डायमंड एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत माणिया (तलवार) ने मंत्री जीतू वाघाणी के समक्ष उठाया था। मंत्री वाघाणी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और जल आपूर्ति मंत्री ईश्वरसिंह पटेल से त्वरित समाधान का आग्रह किया। सरकार ने इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए लाखणका डैम से 16 एमसीएफटी पानी छोड़ने का फैसला किया है। यह पानी अधेवाड़ा और मालणका गांवों के चेकडैम में पहुंचाया जाएगा, जिससे स्थानीय कृषि और पशुपालन को बड़ा लाभ मिलेगा। मंत्री जीतू वाघाणी ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे गर्मियों में पानी की कमी से जूझ रहे ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ेगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। राज्य सरकार के इस फैसले का भावनगर के ग्रामीण इलाकों में उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया है। - 06 मई