क्षेत्रीय
भिंड ( ईएमएस ) | नवागत पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा भा.पु.से.(2013) ने एसपी ऑफिस भिण्ड पहुंचकर पुलिस अधीक्षक भिण्ड के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी ली।