क्षेत्रीय
06-May-2026
...


- पश्चिम बंगाल एवं पाण्डिचेरी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार मतदाताओं के विश्वसनीयता का सर्टिफिकेट है -अजय उपाध्याय मीरजापुर (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल आसाम, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने पर कछवा मंडल अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ लोगों के साथ नगर पंचायत कछवा में आम जनता जनार्दन को मिठाई खिलाकर जश्न मनाते हुए, अजय कुमार उपाध्याय एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कछवा मिर्जापुर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने खुशियां मनाई और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई। बताते चलें कि मीरजापुर जिले के मझवां विधानसभा क्षेत्र के कटका गांव के रामलीला मण्डली के बहुचर्चित ऐक्टर बाबू दीलिप सिंह चापदानी विधानसभा क्षेत्र भाजपा से विधायक चूने गए हैं। उनके गृह ग्राम कटका में उनके विधायक चूने जाने पर जश्न का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी के मझवां विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेता कछवा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैंन भारतीय विमानन पत्तनम के डायरेक्टर अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नीतियों का प्रभाव है कि सबका साथ सबका विकास के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने की दिशा में यह एक भाजपा की बड़ी सफलता है। पश्चिम बंगाल एवं पाण्डिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का मतलब है कि भाजपा अब सच्चे मायने में देश की ताकतवर राष्ट्रीय राजनीतिक दल हो गई है।उसका अब कहीं कोई विकल्प नहीं है। श्री उपाध्याय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के नेतृत्व पर पश्चिम बंगाल की जनता जनार्दन की उनके नेतृत्व के प्रति विश्वसनीयता का सर्टिफिकेट है। शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव डंगहर/ईएमएस/06/05/2026