- सुसाइड नोट में लिखा जिंदगी से थक गया हूं जबलपुर (ईएमएस)। बीएसएफ से सेवानिवृत्त सैनिक ने कटंगी थाना क्षेत्र के कूडन गांव में बुधवार की सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| जिंदगी के सफर से थकने और परेशान होने के बाद यह आत्मघाती कदम उठाया है| यह बात उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखी है| 69 वर्षीय शिवकुमार श्रीवास्तव मूलत: भेड़ाघाट के रहने वाले है और ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मूल रूप से भेड़ाघाट के निवासी शिवकुमार बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) से सेवानिवृत्त थे और पिछले 2 साल से अपने बेटे और बहू के साथ कूडन गांव में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार शिवकुमार ने मंगलवार रात को परिवार के साथ खाना खाया था और अपने कमरे में चले गए थे। बुधवार की सुबह जब वे नियमित टहलने के लिए बाहर नहीं निकले तो बेटे और बहू ने दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज न आने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो उनका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है| सुसाइड नोट में लिखी जिदंगी से थकने की बात......... पुलिस के मुताबिक उनके जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि इस नोट में उन्होंने लिखा है कि वे अपनी जिंदगी के सफर से पूरी तरह थक और परेशान हो चुके हैं। उन्होंने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है और इसके लिए वे खुद जिम्मेदार हैं। लिहाजा उनकी आत्महत्या के लिए किसी को भी परेशान नहीं किया जाए। ऑडियो से शक गहराया ............. सुसाइड नोट में भले ही किसी का नाम नहीं है, लेकिन उनके मोबाइल में मौजूद एक ऑडियो ने शक गहरा दिया| पुलिस के मुताबिक शिवकुमार के मोबाइल में एक ऑडियो मिला है जिसमें एक महिला उन्हें धमकाते हुए कह रही है कि कितने दिन तक फोन बंद रखोगे, इससे कही न कही उन्हें प्रताड़ित करने के संकेत मिल रहे है। पुलिस अब महिला की पहचान करने और कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है। ईएमएस/ 06 मई 2026