राज्य
06-May-2026
...


भोपाल (ईएमएस) । सांसद आलोक शर्मा ने महापौर श्रीमती मालती राय व विधायक भगवानदास सबनानी की उपस्थिति में साहित्यकार पार्क निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। सांसद आलोक शर्मा ने बुधवार को महापौर मती मालती राय व विधायक भगवानदास सबनानी की उपस्थिति में वार्ड क्र. 31 के अंतर्गत साउथ टी.टी. नगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा निर्माण कार्यों हेतु विधिवत भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार गौरीशंकर शर्मा ‘‘गौरिश’’ जोन अध्यक्ष श्रीमती बृजुला सचान के अलावा सोनू पालीवाल, चन्द्रशेखर तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे। ईएमएस/06मई2026