राज्य
06-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) आगामी 9 मई शनिवार से 17 मई 2026 रविवार तक श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर वैशाली नगर अन्नपूर्णा रोड इंदौर में सिद्धों की महाआराधना का अनूठा महोत्सव श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान एवं विश्व कल्याण कामना का आयोजन किया जा रहा है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि गुरु आचार्य श्री विद्यासागर जी श्रमण संस्कृति के महान पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी आचार्य श्री निजानंद सागर जी एवं मुनि श्री प्रणीत सागर जी महाराज के मंगलमय आशीर्वाद से यह आयोजन हो रहा है। महोत्सव प्रेरणा स्त्रोत स्मृति शेष श्री घीसालाल एवं श्रीमती तारा बाई छाबड़ा की पावन प्रेरणा एवं आशीर्वाद से हो रहा है। इस विधान के पुण्यार्जक परिवार देवेंद्र मधु जैन छाबड़ा एवं समस्त छाबड़ा परिवार हैं। साथ में परितोष-नितिका, मिरल-नित्या जैन परिवार एवं सुमित-लतिका, रियांश-निमित पाटनी परिवार का भी सहयोग प्राप्त है। विधानाचार्य एवं प्रवचनकार विधान की क्रियाएं विधानाचार्या श्रीमती किरण बड़जात्या, जैन कॉलोनी इंदौर* द्वारा संपन्न कराई जाएंगी। शास्त्र प्रवचन शास्त्री सौरभ बड़जात्या, गुमास्ता नगर इंदौर द्वारा प्रतिदिन दिए जाएंगे। 17 मई 2026 रविवार को विश्व कल्याण कामना के साथ हवन के माध्यम से विधान की पूर्णाहुति सम्पन्न होगी। दद्दू ने बताया कि श्री सिद्ध चक्र विधान जैन धर्म का सर्वोच्च एवं प्रभावशाली विधान माना जाता है। 9 दिन तक चलने वाले इस विधान में अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय एवं साधु परमेष्ठी की आराधना की जाती है। विश्व शांति, देश की समृद्धि एवं मानव मात्र के कल्याण की भावना से यह विधान आयोजित किया जा रहा है। आनंद पुरोहित/ 06 मई 2026