क्षेत्रीय
06-May-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा प्रथम बार निशुल्क ब्राह्मण जनेऊ संस्कार समारोह 23 जुलाई भड़रिया नवमी पर सनातन धर्म मंदिर परिसर लश्कर में होगा । आज रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ सनाढ्य सभा के वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर केशव पांडे के मुख्य आतिथ्य में तथा मुख्य वक्ता भार्गव समाज के पूर्व अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला तथा विशेष अतिथि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश संयोजिका डॉक्टर वंदना भूपेंद्र प्रेमी, सकल ब्राह्मण महासमिति की संरक्षिका श्रीमती सुधा दीक्षित, अनिता रिछारिया द्वारा भगवान श्री रामेश्वरम नाग देवता का पूजन पंडित ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महा समिति के संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने की। मुख्य अतिथि आसान से डॉक्टर केशव पांडे ने कहा कि 23 जुलाई को बढ़िया नवमी के साथ-साथ क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का भी जन्मदिन है। मध्य प्रदेश भर से सकल ब्राह्मण समाज के बालकों का निशुल्क जनेऊ संस्कार समारोह में भागीदारी लेनी चाहिए । मुख्य वक्ता श्यामबाबू शर्मा अरविंद शुक्ला ने कहा कि 10 मई को श्री अचलेश्वर एवं उटीला से निकलने वाले भगवान श्री परशुराम जी के चल समारोह में सभी की भागीदारी हो। सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण जी शर्मा के नेतृत्व में प्रधान कार्यालय ऊंट पुल जिंसी नाले पर शंख ध्वनि के साथ भगवान श्री परशुराम जी का चल समारोह का फूलों के गलीचे पर स्वागत कर महा आरती की जाएगी ।और सभी भक्तों को प्रसाद में आइसक्रीम का वितरण किया जाएगा।