- एैतिहासिक सड़क सत्याग्रह कांग्रेस भवन से आज 7 मई को निरावली की और चलो किसानों की आवाज बुलंद करो ग्वालियर ( ईएमएस ) मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश के असहाय, गरीब एवं मेहनतकश अन्नदाता किसान भाइयों की जायज मांगों, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में 7 मई को एक व्यापक और ऐतिहासिक सड़क सत्याग्रह जनआंदोलन आयोजित किया जा रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में प्रदेश का किसान आर्थिक संकट, बढ़ते कर्ज, महंगी लागत और फसल के उचित मूल्य के अभाव से जूझ रहा है। जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी अब निर्णायक संघर्ष का बिगुल फूंक चुकी है। आंदोलन का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10ः00 बजे समस्त कांग्रेसजन कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर एकत्रित होंगे, जहां से निरावली-रायरू तिराहा की ओर कूच किया जाएगा। वहां पहुंचकर किसानों की आवाज को बुलंद करते हुए जोरदार प्रदर्शन एवं सड़क सत्याग्रह किया जाएगा, जिससे भाजपा सरकार को किसानों की वास्तविक स्थिति और उनकी मांगों का अहसास कराया जा सके। इस महत्वपूर्ण आंदोलन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह प्रभारी एवं सांसद श्रीमती संजाना जाटव तथा मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं सी.डब्लू.सी. सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और आंदोलन को संबोधित करेंगे।