क्षेत्रीय
06-May-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) | माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु आमजन में प्रचार-प्रसार किये जाने के संबंध में जिला न्यायालय परिसर से माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कपिल मेहता द्वारा जागरूकता रथ एवं बाईक रैली का हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया गया। उक्त रैली न्यायालय परिसर से शुरू होकर जयस्तभ, गुलम्बर सहित नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए यातायात पुलिस थाने पर समाप्त हुई। बाईक रैली में यातायात विभाग, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद, पैरालीगल वालेंटियर्स, लीगल एड डिफेंस काउंसेल्स एवं ग्रामीण स्वालंबन समिति श्योपुर द्वारा सहभागिता की गई। शुभारंभ अवसर पर समस्त माननीय न्यायाधीशगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सचिव जिला अभिभाषक संघ, विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण, यातायात विभाग, पुलिस विभाग के कर्मी, पैरालीगल वालेंटियर्स एवं लीगल एड डिफेंस काउंसेल्स, नगरपालिका के कर्मचारीगण व पैनल अधिवक्ता एवं ग्रामीण स्वालंबन समिति, श्योपुर के जनसाथी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।