क्षेत्रीय
श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस श्योपुर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशन में विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में 2 मई से 8 मई तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस आयोजित कार्यक्रम के दौरान आदिवासी विकासखण्ड कराहल मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी वार्डो एवं ओपीडी के लिए रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 6 कूलर प्रदाय किये गये।