- सरपंच ने 5 मरीजों को गोद लेकर दिया पोषण आहार ग्राम थरा की पहल, सिविल अस्पताल जौरा में हुआ वितरण मुरैना ( ईएमएस ) । जिले की ग्राम पंचायत थरा के सरपंच श्री रसाल जाटव द्वारा 100 दिवसीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सराहनीय पहल करते हुए 5 क्षय रोगियों को गोद लिया गया तथा उन्हें सिविल अस्पताल जौरा में पोषण आहार वितरित किया गया। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एस. सेमिल, श्री संदीप सेंगर सहित संबंधित स्वास्थ्य कर्मी एवं लाभान्वित टी.बी. रोगी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों को क्षय रोगियों के पोषण एवं उपचार सहयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे रोगियों के स्वास्थ्य सुधार में सहायता मिल सके।