शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, षष्ठी, शुक्रवार, उत्तराषाढ़ा नक्षत्रे, शुभ योगे, वल करणे, मकर की चंद्रमा, भद्रा 6/55 सर्वार्थ सिद्ध योग 30/48 रवियोग 30/48, जातकर्म, नामाकरण, लघु वृक्षारोपण तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, शिक्षक-शिक्षाविद, शिक्षा शस्त्री, उत्तम वृत्ति वाला, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिंसपल, लेखक-कवि, वक्ता, राजनीति में पटु, नेता, अभिनेता, चंचल वृत्ति वाला, उद्यमी, व्यवसायी, कुशल प्रशासक, ट्रेजरार, ठेकेदार, संपादक, पत्रकार होगा। मेष राशि :- इष्ट मित्रों से सुख कार्य, व्यवसाय गति उत्तम तथा योजनाएँ बनेंगी, ध्यान दें। वृष राशि :- अचानक शुभ समाचार व धन प्राप्ति के योग बनेंगे, संवेदनशील होने से बचिये। मिथुन राशि :- क्रोध से अशांति, तनाव झगड़े से बचिये, अर्थ-व्यवस्था कुछ अनुकूल ही बनेगी। कर्क राशि :- कार्य-कुशलता से सहयोग, स्त्री वर्ग से हर्ष, भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। सिंह राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक हों, कुटुम्ब की समस्याऐं अवश्य ही सुलझ जाएंगी, ध्यान दें। कन्या राशि :- व्यर्थ व्यय, असमंजस और स्थिरता का वातावरण का सामना करना पड़ेगा। तुला राशि :- अधिकारियों का समर्थन विफल हो तथा कार्य व्यवसाय गति अनुकूल बनेगी। वृश्चिक राशि :- समय की अनुकूलता से लाभांवित हों, कार्य-कुशलता से अनुकूलता बनेगी। धनु राशि :- व्यवसाय गति उत्तम, भाग्य साथ देवे, बिगड़े कार्य में सुधार अवश्य ही होगा। मकर राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास, स्वास्थ्य नरम रहे, स्थिति में सुधार अवश्य ही होगा। कुंभ राशि :- स्त्री शरीर से सुख, मानसिक बेचैनी से बचिए, कार्यगति अनुकूल बने। मीन राशि :- धन-लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष, बिगड़े कार्य अवश्य ही बनेंगे। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका