क्षेत्रीय
07-May-2026
...


कोरबा (ईएमएस)। कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में जंगली जानवर दिन के समय भी ग्राम में घुस रहे हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम कोरबी में मंगलवार सुबह एक भालू बाजार पारा में घुस आया। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। किसी तरह हिम्मत कर ग्रामीणों ने भालू को दौड़ाया तो झोरखी पारा होते हुए जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि भालू भोजन की तलाश में ग्राम के आसपास पहुंच रहे हैं। सुबह होते ही लौट जाते हैं। लेकिन यह भालू सुबह 11 बजे ग्राम में घुस गया था। यह क्षेत्र हाथी प्रभावित है। अभी 46 हाथी जटगा रेंज में घूम रहे हैं। - 07 मई