हैदराबाद (ईएमएस)। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुई हार पर निराशा जताते हुए इसके लिए खराब फील्डिंग को जिम्मेदार बताया है। पंजाब की टीम को इस मुकाबले में 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तय ओवरों में 4 विकेट पर 235 रन बनाये। इस दौरान पंजाब के खिलाड़ियों ने तीन आसान कैच गिरा दिये। वहीं एक स्टंपिंग का अवसर भी टीम ने खो दिया। श्रेयस के अनुसार अगर इन अवसरों का लाभी उठाया जाता तो 30 से 40 रन कम बनते और मैच का परिणाम कुछ और होता। मैच के बाद अय्यर ने कहा, हमने खेल की शुरुआत में ही कई कैच गिरा दिये। अगर ऐसा नहीं होता से सनराइजर्स 30 से 40 रन कम बना पाती। कप्तान ने कहा कि टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी भी इस मैच में उम्मीद के अनुसार नहीं रही। वहीं सनराइजर्स ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि मैच किस प्रकार अपने नाम किया जा सकता है। इस मैच में स्पिनर यजुवेन्द्र ने अच्छी गेंदबाजी की पर उन्हें एक ही विकेट मिल पाया क्योंकि उनके एक ही ओवर में एक कैच और स्टंपिंग का अवसर निकल गया। इस सत्र में चहल की गेंदों पर कुल 16 कैच उछले पर 8 कैच ही पकड़े जा सके। अय्यर ने चहल की प्रशंसा करते हुए कहा, उसने बिना किसी डर के आक्रामक गेंदबाजी की। उससे अपनी गेंदबाजी से दबाव भी बनाया पर हम उसका लाभ नहीं उठा पाये। इस मैच में पंजाब के बल्लेबाज भी उम्मीद के अनुसार नहीं खेल पाये। युवा बल्लेबाज कूपर कोनोली ही टिक पाये। कोनोली ने 59 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाए। इस मैच के साथ ही सत्र में पंजाब किंग्स की लगातार तीसरी हार है। टीम अब पांच दिन के आराम के बाद 11 मई को दिल्ली कैपिल्स से खेलेगी। श्रेयस ने कहा है कि अब हमें बचे हुए मैच में अपनी गलतियां सुधारनी होंगी। गिरजा/ ईएमएस 07 मई 2026