खेल
07-May-2026


एक मैदान पर 10 से अधिक बार जीत हासिल करने वाली दूसरी टीम बनी हैदराबाद (ईएमएस)। सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स को 33 रनों से हराकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल इतिहास में किसी एक मैदान पर किसी एक टीम के खिलाफ 10 या उससे अधिक बार जीत दर्ज करने वाली दूसरी फ्रेंचाइजी बन गई है। उसने पंजाब के खिलाफ यहां के राजीव गांधी स्टेडियम में 11 मैचों में 10वीं बार जीत हासिल करके ये रिकार्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम था, जिसने वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13 मुकाबलों में से 11 जीते थे। पंजाब के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन का बनाये। ईशान किशन ने 32 गेंदों में 55 रनों की आक्रामक पारी खेली। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 69 रन बनाये। इसके बाद 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 202 रन बना दिये। इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में ऊपर आयी है। ईएमएस 07मई 2026