खेल
07-May-2026


रायपुर (ईएमएस)। मुंबई इंडियंस टीम 10 मई को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफा होने वाले मैच के लिए पहुंच गयी है पर टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं पहुंचे हैं। जिससे कई सवाल उठ रहे हैं। ये भी अटकले हैं कि टीम में सब कुछ ठीक नहीं हैं। महत्वपूर्ण मैच से पहले कप्तान की अनुपस्थिति से प्रशंसकों का आशंकित होना जायज भी है। वहीं आधिकारिक रूप से यह बताया नहीं गया है कि हार्दिक बाद में टीम के साथ जुड़ेंगे या नहीं। हार्दिक को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ पिछले मैच से पहले पीठ में जकड़न आ गयी थी। इसी कारण वह तब मुकाबले से बाहर हो गये थे। ऐसे में उनकी जगह पर अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी की थी। उस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को हराया था, जिससे टीम ने प्लेऑफ की अपनी संभावनएं बरकरार रखीं थीं। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पांच बार की चैंपियन टीम ने अब तक कुल 10 मैच खेले हैं जिसमें से उसे 3 में ही जीत मिली है, जबकि 7 मैचों में वह हारी है। इस कारण टीम अंक तालिका में 9वें नंबर पर खिसक गयी है। ईएमएस 7 मई 2026