क्षेत्रीय
07-May-2026
...


- समाज सेवा के प्रति समर्पण का सम्मान देवरी/सागर (ईएमएस)। समाज सेवा,संगठनात्मक सक्रियता एवं समाज हित में निरंतर कार्य करने वाले देवरी निवासी प्रदीप कुमार पटवा को अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा (म.प्र.) द्वारा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति समाज के प्रति उनके समर्पण,सक्रिय सहभागिता एवं सामाजिक कार्यों में निरंतर योगदान को देखते हुए प्रदान की गई है!महासभा द्वारा जारी मनोनयन पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रदीप कुमार पटवा संगठन की नीतियों का पालन करते हुए समाज के जन-जन तक पहुंचने का कार्य करेंगे तथा संगठन को नई गति और मजबूती प्रदान करेंगे। उनकी नियुक्ति से पटवा समाज में उत्साह का माहौल है और समाजजनों ने इसे देवरी क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।श्री पटवा की नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों,मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों में तेजी आएगी।इस अवसर पर समाज के अनेक लोगों ने कहा कि प्रदीप कुमार पटवा हमेशा सामाजिक एकता,सहयोग एवं सेवा भावना के साथ कार्य करते रहे हैं और उनकी यह नई जिम्मेदारी समाज के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। निखिल सोधिया/ईएमएस/07/05/2026