फिरोजाबाद(ईएमएस)प्राचीन तीर्थ क्षेत्र श्री 1008 भगवान आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला कमेटी, जलालपुर द्वारा वर्ष 2026 के लिए श्री 1008 भगवान आदिनाथ मेला महोत्सव समिति की घोषणा कर दी गई। समिति की घोषणा बुधवार को जलालपुर स्थित मंदिर कमेटी के संस्थागत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जैन के आवास पर आयोजित बैठक में की गई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसमें आयुष जैन JYC (जैन नगर खेड़ा) को अध्यक्ष, रजत जैन (राजा का ताल) को महामंत्री, हर्ष जैन (न्यू तिलक नगर) को कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र जैन (दुर्गा नगर) को ऑडिटर, दीपक जैन (जैन पैकिंग) को स्वागताध्यक्ष तथा राहुल जैन (इसौली) को मेला संयोजक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाज के गणमान्य लोगों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में आगामी मेला महोत्सव भव्य, आकर्षक एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगा। बैठक में मनीष जैन, पंकज जैन शास्त्री, मनोज जैन, अंशुल जैन, ऋषभ जैन, सचिन जैन एवं सुजल जैन सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे। 600 वर्ष प्राचीन मंदिर का विशेष महत्व यमुना नदी की पावन तलहटी में स्थित जलालपुर का प्राचीन जैन मंदिर धार्मिक आस्था एवं प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम माना जाता है। करीब 600 वर्ष पुराने इस मंदिर में विराजमान श्री 1008 भगवान आदिनाथ की दिव्य एवं आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है। प्रतिवर्ष यहां आयोजित होने वाले मेला महोत्सव में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं और पूरा क्षेत्र भक्ति, उत्साह एवं धार्मिक उल्लास से सराबोर हो उठता है। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने समाज के सहयोग से आगामी मेला महोत्सव को ऐतिहासिक एवं भव्य रूप देने का संकल्प लिया। ए.शर्मा,ईएमएस फिरोजाबाद