07-May-2026
...


दतिया ( ईएमएस ) | मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल द्वारा आज गुरूवार को गेहूं, चना उपार्जन केंद्र पंडोखर एवं चंद्रोल का निरीक्षण कर उपार्जन कार्य एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से संवाद किया तथा तौल व्यवस्था, भंडारण, परिवहन सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गेहूं उपार्जन कार्य शासन के निर्देशानुसार सुचारु रूप से संपादित किया जाए एवं किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने उपार्जन केन्द्र पर कृषकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की।