07-May-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ प्र अलीगढ़ द्वारा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर बेतहाशा हुई वृद्धि के विरोध में कलेक्ट्रेट अलीगढ़ के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया उसके बाद जूलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पर वढती महंगाई व गैस की कालाबाजारी के विरोध नारे लगाते हुए एक ज्ञापन राष्ट्रपति भारत सरकार के नाम जिलाधिकारी कार्यालय पर उपस्थित अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय दिग्विजय सिंह को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप गंगा की अगुवाई में दिया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि व्यवसायिक गैस सिलेंडर की उपलब्धता न होने के कारण कुटीर घरेलू ,मझौले उद्योग तथा होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग का व्यापार करने वाले, हवाई ,डेरी वाले तथा फेरी में ठेलों पर खाने पीने का सामान बेचने वाले व्यक्तियों का कारोबार बंदी के कगार पर होने से भारी आर्थिक संकट पैदा हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा 1 मई 2026 से कोमर्शियल गैस का रेट अचानक 2080 से 977 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़कर 3171 रुपए प्रति सिलेंडर कर दिया है जिसके कारण खान-पान की वस्तुएं महंगी हो रही है। इस मंहगाई को तत्काल रोकने के लिए गैस सिलेंडर पर वढाई गई कीमतें तुरंत वापस ली जाएं अन्यथा व्यापार मंडल सरकार के विरुद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से युवा जिला अध्यक्ष संतोष वार्ष्णेय, युवा जिला चैयरमैन मुनेश पाल सिंह, जिलाध्यक्ष उद्योग मंच राकेश वार्ष्णेय, प्रदेश मंत्री संजीव अग्रवाल, अरुन गोयल, योगेश सरकार, जिला महामंत्री राकेश लीडर, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष संगीता वार्ष्णेय, महानगर महामंत्री अंकित अग्रवाल , डा अजय शर्मा, वीरेंद्र चैधरी, हेमंत बालाजी, रवि वार्ष्णेय, अमित शर्मा, युवा जिला महामंत्री उमेश गौड, शिव कुमार पाठक, मुकेश वर्मा,दीपक अग्रवाल, विष्णु भैय्या, संजीव अटल, पप्पू माहौर, कुलदीप सिंह टीटू, मो आसिम अंमी निशा,नितिन शर्मा,रवि सैनी, आदि भारी तादाद में व्यापारी उपस्थित थे। - ईएमएस / 07/05/2026