वाराणसी (ईएमएस)। प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र वाराणसी शहर उत्तरी में डूडा योजनांतर्गत 2 करोड़ 16 लाख 70 हजार की लागत से कराए गए 4 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि योगी सरकार द्वारा जनसामान्य की बुनियादी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बड़े पैमाने पर चहुंओर विकास कार्य कराए जा रहे है। मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक मार्गों का भी मरम्मत एवं नवनिर्माण कराया जा रहा है, ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर से बेहतर सुविधा मिल सके। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने 62.24 लाख की लागत से वार्ड सरसौली में विनोद सिहं (एस.26/42 आर.7) अशोकपुरम कालोनी मीरापुर बसही के मकान से शैलेन्द्र सिहं के मकान के आगे अवधेश श्रीवास्तव के मकान तक इंटरलाकिंग व गलीपिट का कार्य, 16.02 लाख की लागत से वार्ड न016 सरसौली अंतर्गत गिरधर नगर कालोनी के कच्चे रास्ते पर इंटरलाकिंग कार्य, 78.04 लाख की लागत से वार्ड सरसौली में वहाल पाल (एस एच- 3/59 नवलपुर (पशितमी के मकान से संजय पटेल के मकान तक कच्चे रास्ते पर इंटरलाकीगं व गलीपिट का कार्य तथा 49.80 लाख रूपये लागत से राजीव नगर कालोनी नवलपुर बसही दुर्जन यादव के मकान से चतुरी यादव के मकान तक इंटरलाकिंग का कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद, डूडा के अधिकारी तथा भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। - 07 मई 26