क्षेत्रीय
07-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद, लार्डगंज शाखा जबलपुर द्वारा जीव दया एवं करुणा के भावों को साकार करते हुए संयोजिका श्रीमती सुनीता जैन मैक्स केंद्रीय मंत्री एवं प्रांतीय विशिष्ट अधिकारी के संयोजन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 25 पशुओं हेतु नाद (जल पात्र) रखवाए गए। साथ ही पक्षियों के लिए सकोरे प्रदान किए गए। मानव सेवा के अंतर्गत आमजन की प्यास बुझाने हेतु शीतल जल का मटका भी स्थापित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से इन जल पात्रों में स्वच्छ जल भरवाकर जीव दया एवं अहिंसा के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाएंगी। इस अवसर पर बरगी डैम हादसे में दिवंगत पर्यटको का श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में डॉ. विमला जैन, मीना बड़कुल, साधना बड़कुल, निशा चौधरी, मिश्री, उषा सिंघई, संध्या जैन शांत, शैलजा जैन, शोभा सिंघाई, संध्या कौशल, स्नेह चित्रा, साधना किराना स्नेह श्री शॉप , शशि, प्रभा, कल्पना, चित्रा, अर्चना, सोना, पूजा विद्यार्थी, मंजू, करुणा, सुषमा सिटी अंजू पेड़ा, प्रतिभा, सुशीला नेता, पुष्पा ओसिन सीमा स्वा ति प्रतिभा दीप्ति सुजाता जैन आदि की सहभागितारही। सुनील साहू / मोनिका / 07 मई 2026