क्षेत्रीय
07-May-2026
...


भिंड ( ईएमएस ) | भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाना है। इस हेतु भिण्ड जिले में ग्रामीण एवं नगरीय प्रत्येक चार्ज में सर्वप्रथम शत्-प्रतिशत जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य पूर्ण कर लेने वाले ऐसे प्रगणकों को जिला स्तर पर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी जिला भिण्ड़ द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम जिले में कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणक एचएलबी 22 राकेश शर्मा, प्राथमिक शिक्षक, शास.प्रा.वि. जंजारीपुरा (अटेर) जनगणना चार्ज भिण्ड ग्रामीण को कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर, तहसीलदार/ग्रामीण चार्ज अधिकारी, जिला जनगणना कार्यालय से कर्मचारी तथा ग्रामीण चार्ज से लिपिक उपस्थित रहे।