क्षेत्रीय
07-May-2026
...


शिवपुरी ( ईएमएस ) जिले में जनगणना 2027 के कार्य में लगे शिक्षक दिनेश नरवरिया का बुधवार रात ग्वालियर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके निधन से शिक्षा विभाग और कर्मचारी संगठनों में शोक व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, दिनेश नरवरिया जनगणना कार्य के सिलसिले में अपनी ड्यूटी पर निजी बाइक से जा रहे थे। सतनवाड़ा थाने के सामने एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल शिवपुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण ग्वालियर रेफर कर दिया गया। बुधवार रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।