फिरोजाबाद (ईएमएस)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की मासिक बैठक का आयोजन आनंद मित्तल की अध्यक्षता में किया गया जिसमें बसंत मित्तल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया एवं आगामी 18 मई को दिल्ली में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निर्णय लिया गया। कुलदीप मित्तल एडवोकेट ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय निर्देशानुसार प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को ज्ञापन पत्र भेजा गया। पहली मांग है कि अग्रवाल सम्मेलन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के अंतर्गत सवर्ण विरोधी यू जी सी कानून को सरकार तुरंत वापिस ले। दूसरी मांग में एन सी ई आर टी पाठ्यक्रम में समाजवाद के जनक और अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी तुरंत शामिल करने की मांग की जिससे आम आदमी को अग्रसेन जी के समाजवाद के बारे में जानकारी मिले। तीसरी मांग है कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा जाए। संसद भवन परिसर में अन्य महापुरुषों के साथ महाराजा अग्रसेन का चित्र लगाने की चौथी मांग की है। पांचवीं मांग है कि स्वतंत्रता सेनानी एवं अग्रवालो की आन बान शान लाला लाजपत राय को भारत रत्न से सम्मानित किया जाय। अग्रवाल सम्मेलन ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष मुकेश बंसल, प्रांतीय सदस्य जानकी प्रसाद गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समय 45 विधवाओं को सम्मेलन द्वारा मासिक पेंशन सहायता दी जा रही है, हाल ही में एक गरीब महिला को सांस लेने में कठिनाई वाली अस्सी हजार रुपए की मशीन निशुल्क प्रदान की गई है। बैठक के प्रारंभ में अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन करके महाराजा अग्रसेन जी की सामूहिक आरती की गई। इस अवसर पर दाऊदयाल अग्रवाल एडवोकेट, हरी बाबू अग्रवाल, सुरेंद्र प्रकाश अग्रवाल, जानकी प्रसाद, राजेश बंसल, मुकेश बंसल, कुलदीप मित्तल, राकेश अग्रवाल, अजय जिंदल, सुनील अग्रवाल, अजय कलई, अरविंद जिंदल, सुधीर गर्ग, देवप्रकाश अग्रवाल, सुधीर बंसल, रमेश डायमंड, विपिन अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, अरुण मित्तल, गोपाल बंसल, अनिल मित्तल आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन महामंत्री दिनेश अग्रवाल ने किया। राष्ट्रगान जन गण मन के गायन के साथ बैठक का समापन हुआ। - ईएमएस फिरोजाबाद