देवघर(ईएमएस)।गुरुवार को देवघर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा बयान दिया।पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की सरकार बनने के बाद संथाल परगना में घुसपैठियों की गतिविधियां और तेजी से बढ़ सकती हैं। ऐसी स्थिति में झारखंड सरकार को केंद्र का सहयोग करना होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार सहयोग नहीं करती है तो झारखंड से गिट्टी, बालू और शराब के गैर कानूनी कारोबार पर पूरी तरह रोक लगा दी जायेगी।डॉ दुबे ने कहा कि झारखंड चारों तरफ से एनडीए शासित राज्यों से घिरा हुआ है। बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भाजपा या एनडीए की सरकार है।इसलिए हेमंत सरकार को एनडीए के साथ मिलकर काम करना ही होगा।झारखंड से गैर कानूनी तरीके से अब पश्चिम बंगाल व बिहार के रास्ते गिट्टी व बालू की सप्लाई नहीं होने दिया जायेगा।उन्होंने कहा कि संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों की बढ़ती गतिविधियों को रोकने के लिए हेमंत सरकार को केंद्र की एनडीए सरकार के साथ मिलकर काम करना उसकी मजबूरी होगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह विद्यार्थी जीवन से ही बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ आंदोलन करते रहे हैं और पूरी स्थिति से अवगत हैं।सांसद डॉ दुबे ने कहा कि उन्होंने कई बार बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाया था और इसी बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ असम तथा पश्चिम बंगाल में जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है।उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों ने संथाल परगना के कई इलाकों में जमीन पर कब्जा कर लिया है, जिसके कारण क्षेत्र में आदिवासियों की जनसंख्या 45 प्रतिशत से घटकर 24 प्रतिशत हो गयी है।उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें हर हाल में इस्तीफा देना होगा और संविधान के दायरे में रहकर काम करना पड़ेगा।उन्होंने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए हत्या को लेकर कहा कि पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय अपराध पूरी तरह से सक्रिय रहा है, जिस कारण से इस तरह का अपराध हो रहा है।अंतरराष्ट्रीय अपराधी को देश छोड़कर भाग जाना चाहिए नहीं तो ऐसे अपराधी मार दिये जायेंगे।साथ ही उन्होंने देवघर और पश्चिम बंगाल के सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी,महर्षि अरविंद व आरएन बोस जैसे महापुरुषों का देवघर से गहरा जुड़ाव रहा है।इसलिए पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से देवघर वासियों में भी खुशी है। कर्मवीर सिंह/07मई/26