क्षेत्रीय
07-May-2026


मण्डला (ईएमएस)। गुंजन कला सदन मध्यप्रदेश के तत्वाधान में डाक कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित जबलपुर के सहयोग से 10 मई 2026 दिन रविवार को मंडला में सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत, संगीत, नृत्य निशा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6.30 बजे से अष्टविनायक हॉल में प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में नृत्य गुरु मोती शिवहरे के निर्देशन में नवरंग कथक कला केंद्र के कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी। समारोह में केबिनेट मंत्री संपतिया उइके और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियां डॉ. नरेश ज्योतिषी, हजारीलाल गुमास्ता, रानू चंद्रोल, शिवप्रसाद अग्रवाल, नीतू झरिया, भगेला प्रसाद भांवरे और श्रवण कुमार परते शामिल हैं। ईएमएस / 07/05/2026