व्यापार
07-May-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 42 पैसे की बढ़त के साथ ही 94.07 पर बंद हुआ। आज सुबह शुरुआती कारोबार में रुपया 28 पैसे नीचे आकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.77 पर पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के तनाव कम करने और बातचीत फिर से शुरू करने के लिए करार पर चर्चा करने की खबरों के बाद बाजार की भावना में अचानक बदलाव आया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.77 पर खुला जो पिछले बंद भाव से 28 पैसे की गिरावट दिखाता है। वहीं रुपया बुधवार को 69 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.49 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 98.01 पर रहा। ईएमएस 07मई 2026