मुंबई, (ईएमएस)। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों के अनुसार, 25 नवंबर 2025 को एमपीसीबी की 186वीं बोर्ड बैठक हुई थी। उस समय नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों के चलते आचार संहिता लागू थी। बैठक में चार नगर परिषदों के लिए ठोस कचरा प्रबंधन उपकरण खरीदने हेतु करीब 77 करोड़ रुपये खर्च करने और टेंडर आमंत्रित करने की मंजूरी दी गई। चुनाव आयोग का कहना है कि आचार संहिता लागू रहने के दौरान किसी भी वित्तीय या विकास कार्य संबंधी निर्णय के लिए उसकी पूर्व अनुमति जरूरी होती है। मामले की जांच जारी है। स्वेता/संतोष झा- ०७ मई/२०२६/ईएमएस