इन्दौर (ईएमएस) तीन दिवसीय मध्यप्रदेश राज्य किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन आज 8 मई से किड्स कॉलेज स्कूल धार रोड पर किया जा रहा है। जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन व किड्स कॉलेज स्कूल द्वारा 10 मई तक आयोजित इस प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष विनोद सोनडवले एवं महासचिव आशुतोष दाधीच ने बताया कि प्रतियोगिता वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के नियम अनुसार आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। आनंद पुरोहित/ 07 मई 2026