क्षेत्रीय
07-May-2026


नर्मदापुरम (ईएमएस)। जिले में अवैध कॉलोनाइजरों पर नकेल कसने और आमजन को धोखाधड़ी से बचाने के लिए प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशों के परिपालन में, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर अवैध कॉलोनियों की विस्तृत सूची चस्पा कर दी गई है। इस संबंध में एसडीएम जय सोलंकी ने बताया कि इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। अक्सर लोग जानकारी के अभाव में अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदकर अपनी जीवनभर की कमाई फंसा देते हैं। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि भूमि या प्लॉट क्रय करने से पूर्व एसडीएम कार्यालय में चस्पा की गई इस सूची का अवलोकन अवश्य करें, ताकि भविष्य में होने वाली किसी भी विधिक और आर्थिक परेशानी से बचा जा सके। ईएमएस / /07,मई,2026