क्षेत्रीय
07-May-2026


खरगोन (ईएमएस)। जिले में एक बार फिर मौसम रंग बदल रहा है। बीते दो दिनों से दिन में धूप-छांव का खेल जारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि गर्म हवाओं का कहर अब भी जारी है। घर के बाहर सहित घर के अंदर भी गर्म हवाएं लोगों को हलाकान कर रही है। मौसम के इस परिवर्तन से पिछले दो दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चार दिन पहले जो तापमान 43 डिसे था, वह अब 40 डिसे पर आ गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.8 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिसे दर्ज किया गया। तापमान में मामूली कमी के बाद भी तेज धूप और गर्मी बरकरार है। ईएमएस/मोहने/ 07 मई 2026