क्षेत्रीय
07-May-2026
...


- कीमती गहने, बाइक सहित 5 लाख का माल बरामद भोपाल(ईएमएस)। टीटी नगर थाना पुलिस नकबजनी और वाहन चोरी करने वाले गिरोह को दबोचते हुए पॉच लाख का माल जप्त किया है। गिरोह में शामिल मोहसिन के खिलाफ शहर के कई थानो में करीब 2 दर्जन अपराधिक मामले दर्ज है। उसे थाना श्यामला हिल्स से जिलाबदर किया गया था। इसके बाद भी उसने शहर में रहते हुए वारदात को अंजाम दे दिया। इसके चलते टीटी नगर पुलिस ने उसके खिलाफ रासुका का मामला भी दर्ज किया है। पुलिस ने चार आरोपियो को दबोचा है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, पकड़े गये अन्य आरोपी भी आदतन बदमाश है, जिनके खिलाफ भी कई थानों में मामले दर्ज है। - झुग्गी से उड़ाये थे जेवरात, इलाके से की थी बाइक चोरी थाना प्रभारी टीटी नगर निरीक्षक गौरव सिंह दोहर ने बताया की बीती 25 अप्रैल को फरियादी चेतराम साहू (38) निवासी झुग्गी नंबर 71 माता मंदिर सीआई होम्स के पीछे टीटी नगर के घर से अज्ञात आरोपियो ने . ताला तोड़कर चांदी का कमरबंद, 2 चांदी की चेन, 2 जोडी चांदी की पायल, 2 सोने के मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, सोने के टॉप्स, 4 सोने की चूडियाँ और 6 हजार की नगदी सहित 80 हजार का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की जॉच शुरु की। - पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि माता मंदिर के पास झुग्गी मे हुई चोरी का एक संदिग्ध आरोपी दशहरा मैदान के पास खडा है। खबर मिलते ही टीम ने उसे दबोच लिया। उसने अपना नाम मोहसीन खान पिता सलीम खान (23) उर्फ पलीत निवासी झुग्गी बस्ती प्रियदर्शनी पार्क के पास प्रताप नगर, श्यामला हिल्स के रुप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया की उसने अपने साथियो इमरान खान उर्फ चटकु, सुजीत और एक नाबालिग के साथ मिलकर चेतराम के यहॉ चोरी की थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अन्य आरोपीयो को भी गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गया माल बरामद किया। आरोपी इमरान उर्फ चटकु ने बताया की उसने थाना टीटी नगर के सरस्वती नगर इलाके से 15 अप्रैल को बाइक चोरी की थी, उसे भी जप्त कर लिया गया है। जुनेद / 7 मई