क्षेत्रीय
08-May-2026
...


- रिजल्ट पर लगातार छात्रों की शिकायत, पुनर्मूल्यांकन व पुनर्गणना का निर्णय - 15 मई से शुरू होंगी यूजी-पीजी प्रायोगिक परीक्षाएं, 30 मई तक चलेगा आयोजन - सीसीटीवी, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और ऑनलाइन अंक प्रविष्टि अनिवार्य बिलासपुर (ईएमएस)। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में गुरुवार को कुलपति प्रो. ललित प्रकाश पटेरिया की अध्यक्षता में विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यों की परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जून 2026 में आयोजित होने वाली एनईपी, स्नातकोत्तर, विधि एवं शिक्षा सम सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय की यूजी एवं पीजी प्रायोगिक परीक्षाएं 15 से 30 मई तक आयोजित की जाएंगी। वहीं जून 2026 के प्रथम सप्ताह से प्रथम पाली में एनईपी परीक्षाएं तथा द्वितीय पाली में पीजी सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षाएं प्रारंभ होंगी। इसके साथ ही पिछले परीक्षा के दौरान परीक्षा परिणाम से छात्रों ने असंतोष जताते हुए यूनिवर्सिटी का घेराव व प्रदर्शन के मामले को लेकर भी निर्देश दिए गए कि समय पर कोर्स कंप्लीट कराएं ताकि परिणाम में सुधार हो सके। बैठक में कुलसचिव तारणीश गौतम, परीक्षा नियंत्रक रामेश्वर राठौर सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे। - ऑनलाइन दर्ज होंगे प्रायोगिक परीक्षा के अंक विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों में बैठने की व्यवस्था, पाठ्यक्रम पूर्णता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी और परीक्षा केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक केवल ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे और ऑफलाइन प्राप्तांक स्वीकार नहीं होंगे। - उत्तरपुस्तिका पर केंद्राध्यक्षों की सील अनिवार्य महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विश्वविद्यालय ने कहा कि परीक्षा के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवाएं पेयजल व्यवस्था में ली जाएं। उत्तरपुस्तिकाओं पर केंद्राध्यक्ष की सील अनिवार्य करने और परीक्षा समाप्ति के सात दिवस के भीतर समायोजन संबंधी जानकारी विश्वविद्यालय को भेजने के निर्देश भी दिए गए। - 08 मई 2026