क्षेत्रीय
08-May-2026
...


- अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश बिलासपुर (ईएमएस)। सुशासन तिहार के अंतर्गत जूना बिलासपुर पुत्री शाला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में नगर विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों ने सडक़, पानी, सफाई, बिजली सहित विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। इस दौरान विधायक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी व्यवस्था और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक अभियान नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का माध्यम है। इस पहल के जरिए लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आमजन को राहत मिल रही है। इसी क्रम में विधायक निवास कार्यालय में आयोजित ‘अपनों से मुलाकात’ कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। अमर अग्रवाल ने दोहराया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनसेवा के उद्देश्य से वे लगातार क्षेत्रवासियों के बीच सक्रिय रूप से कार्य कर रहे - 08 मई 2026