राज्य
08-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि नूंह, मेवात के दूरदराज के इलाकों में बड़ी संख्या में युवा साइबर अपराधों में शामिल हैं, जिनमें वे सेना अधिकारी बनकर लोगों को ठगते हैं। इस दौरान अपनी पहचान छिपाने व पुलिस से बचने के लिए वे अन्य लोगों के नाम पर खरीदे गए सिम कार्ड और बैंक खातों का दिल्ली पुलिस ने एक बड़े साइबर धोखाधड़ी गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो कि खुद को सेना और भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी के रूप में बताकर लोगों खासकर कारोबारियों को शिकार बनाते थे। 5 लाख रुपए की ठगी के ऐसे ही एक मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार साइबर ठगों को धर दबोचा। आरोपियों ने खुद को भारतीय वायु सेना का अधिकारी बताते हुए पीड़ित से एल्युमिनस लैटेराइट (इंडस्ट्रियल ग्रेड 40-45%) की खरीदी और सप्लाई करने की बात की थी। इसके बाद वायु सेना द्वारा जारी किया गया एक फर्जी परचेज ऑर्डर (क्रय आदेश) भी भेजकर उसका भरोसा भी जीत लिया था। हालांकि आरोपियों के झांसे में आकर जब पीड़ित ने सामान भेज दिया, तो जालसाजों ने उससे कहा कि आपका नाम स्वीकृत वेंडर की लिस्ट में शामिल नहीं है, ऐसे में उन्होंने शिकायतकर्ता से वेंडर रजिस्ट्रेशन के बहाने पैसे जमा कराने को कहा। इसके बाद पीड़ित को कुछ गड़बड़ी होने का शक हो गया और वह पुलिस के पास पहुंच गया। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो तकनीकी विश्लेषण के दौरान यह पता चला कि इस अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से जारी किए गए थे, लेकिन उन्हें हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले में कुछ तय जगहों से ऑपरेट किया जा रहा था। इससे इस बात की पुष्टि हो गई कि इस गिरोह को मेवात इलाके में बैठे साइबर जालसाज चला रहे थे। उधर मामले की गंभीरता और इसके अंतर-राज्यीय असर को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया। जिसने उसे मिली सटीक खुफिया जानकारी और तकनीकी इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल सिम मालिकों का पता लगा लिया। उनकी पहचान मनीष और कौशल के रूप में हुई, जो कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर और अलीगढ़ के रहने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार करते हुए इस मामले में सह-आरोपी बुरहान उर्फ आमिर और रिजवान अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों आरोपी हरियाणा के नूंह मेवात के रहने वाले निकले। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/08/ मई/2026