नई दिल्ली,(ईएमएस)। 12 जून 2025 का दिन इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक है, इस दिन अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे ने पूरे देश को सदमें में डाल दिया था। 12 जून 2025 को एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद के एक मेडिकल हॉस्टल और मेडिकल मेस से टकराकर गिर गया था। जिसमें 241 यात्री मारे गए थे। अब अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुड़ी हुई बड़ी खबर ये सामने आई है कि इसकी रिपोर्ट अगले 1 माह में आ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने प्लेन क्रैश रिपोर्ट के बारे में बताया कि प्लेन क्रैश की जांच अंतिम स्टेज में है, अहमदाबाद प्लेन क्रैश की रिपोर्ट अगले 1 माह में आ सकती है। केंद्रीय मंत्री नायडू ने कहा कि अभी कई एजेंसियां और एएआईबी जांच कर रही हैं, केंद्र की ओर से अब तक पूरी मदद दी गई है जांच अब आखिरी स्टेज में है। प्लेन क्रैश के मामले में पीड़ितों से संपर्क न हो पाने के बारे में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हालात पर नजर रखी जा रही है। मुआवजा मिले, इसके लिए सावधानी रखी जा रही है, इसकी ठीक से जांच की जा रही है। प्लेन हादसे के बाद हॉस्टल के डॉक्टरों ने बालकनी से कूदकर अपनी जान बचाई इसतरह के कई वीडियो भी सामने आए थे। इसके अलावा हादसे के दौरान एक चमत्कार भी हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति जिंदा बचा था। हादसे के वक्त विश्वास कुमार रमेश किसी तरह से बाहर निकले, 242 लोगों में 230 मुसाफिर थे और 12 क्रू मेंबर थे, बदकिस्मती की बात ये रही कि हादसे में एक मुसाफिर को छोड़कर बाकि सबकी जान चली गई। आशीष दुबे / 08 मई 2026