राष्ट्रीय
08-May-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती और सुल्तानपुर के बीच विशेष किराये पर समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण इस प्रकार है: · ट्रेन संख्या 04215/04216 साबरमती-सुल्तानपुर-साबरमती स्पेशल (कुल 18 फेरे) ट्रेन संख्या 04215 साबरमती-सुल्तानपुर स्पेशल 18 मई 2026 से 13 जुलाई 2026 तक प्रति सोमवार साबरमती से प्रातः 08:50 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 17:00 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04216 सुल्तानपुर-साबरमती स्पेशल 17 मई 2026 से 12 जुलाई 2026 तक प्रति रविवार सुल्तानपुर से प्रातः 04:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 07:20 बजे साबरमती पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, सुमेरपुर-जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड़ जं, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा केंट, इटावा, कानपुर सेंट्रल एवं लखनऊ स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी-3 टियर इकॉनमी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेन संख्या 04215 की बुकिंग 09 मई, 2026 से यात्री आरक्षण केन्द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। सतीश/08 मई