क्षेत्रीय
मुरैना ( ईएमएस ) । माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षाएं 07 मई से प्रारंभ हो चुकी हैं। जिले में परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एस. इंदोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को हायर सेकेण्डरी के हिन्दी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 1169 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1069 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 100 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी क्रम में हाईस्कूल के कम्प्यूटर विषय की परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसमें एक छात्र ने परीक्षा दी।