मण्डला (ईएमएस)। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। यह बैठक सहकारी समितियों और बैंक की कार्यप्रणाली को समझने के उद्देश्य से आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही मंडला और डिंडौरी जिले में संचालित सहकारी समितियों एवं जिला सहकारी बैंक के कामकाज का सामान्य ओवरव्यू लिया। कलेक्टर श्री धोटे ने अधिकारियों से सहकारी समितियों की संख्या, उनकी वर्तमान आर्थिक स्थिति समेत विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने भारत सरकार के विजन-2047 के अनुरूप वार्षिक और दीर्घकालीन कार्ययोजना तैयार करने पर भी चर्चा की। बैठक में यह तय हुआ कि एक सप्ताह बाद फिर से बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री शैलेंद्र चौधरी सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। ईएमएस / 08/05/2026