क्षेत्रीय
08-May-2026
...


अमेठी (ईएमएस)। यूपी के अमेठी में शुक्रवार को युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव की है। गांव निवासी दीपक मिश्र (30) पुत्र स्व. कपिल मुनि की गोली लगने से मौत हुई है। बताया गया कि गांव के ही सचिन पांडेय ने पिस्टल दिखाने के बहाने दीपक को बुलाया था। सचिन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्र का मौसेरा भाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बातचीत के दौरान अवैध पिस्टल से सचिन ने दीपक के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने उसे सुल्तानपुर, जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। ईएमएस/08 मई 2026