क्षेत्रीय
09-May-2026
...


डोंबिवली, (ईएमएस)। मुंबई से सटे डोंबिवली पूर्व इलाके में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। मानपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में एक पिता पर अपनी ही दो बेटियों के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी कुछ स्थानीय लोगों को मिलने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पेशे से कारपेंटर है और उसकी चार बेटियां हैं। जांच में सामने आया कि करीब एक साल पहले उसने अपनी 19 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने 10 साल की मासूम बच्ची को भी अपना शिकार बनाया। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने अपनी अन्य दो बेटियों के साथ भी किसी प्रकार की गलत हरकत की थी या नहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच जारी है। बहरहाल इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं यह सवाल भी उठ रहे हैं कि बच्चों की मां को इस बारे में जानकारी थी या नहीं, और यदि थी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की ? - ०९ मई/२०२६/ईएमएस