क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस)। संत श्री लादूनाथजी महाराज गुरु आश्रम न्यास समिति (ट्रस्ट) के तत्वावधान एवं महंत रामकिशन महाराज के सान्निध्य में महाप्रचंड हनुमान मंदिर गुरु आश्रम माली मोहल्ला, एमओजी लाइंस पर दो दिवसीय स्थापना दिवस एवं सद्गुरु लादूनाथ महाराज के 32वें बरसी महोत्सव का आयोजन 13-14 मई को आयोजित किया जा रहा है। भक्त मंडल के योगेश सुईवाल, विजय अग्रवाल और मयूर सुईवाल ने बताया कि 13 मई सुबह 8 बजे से अखंड रामायण पाठ के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा, जिसकी पूर्णाहुति 14 मई सुबह 10 बजे होगी। गुरुवार को ही शाम 5 बजे से महाप्रचंड हनुमान मंदिर गुरु आश्रम पर महाप्रसादी और रात 8 बजे से भजन, सत्संग के आयोजन प्रारंभ होंगे। - 09 मई 2026