क्षेत्रीय
09-May-2026
...


कांकेर (ईएमएस)। जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरखेड़ा में एक ग्रामीण द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, ग्राम खैरखेड़ा निवासी राम कोर्राम (50 वर्ष) ने गांव के तालाब के पास फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। चारामा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। - ईएमएस / 09 मई 2026