राज्य
इन्दौर (ईएमएस) शीत ऋतु के बाद अब वनमण्डल इंदौर द्वारा ग्रीष्म ऋतु में गिद्ध गणना का आयोजन आगामी 22 से 24 मई तक किया जाएगा। 3 दिनों तक चलने वाले इस गिद्ध गणना आयोजन की जानकारी देते इंदौर डीएफओ लाल सुधाकर सिंह ने बताया कि इंदौर सहित पूरे प्रदेश में गिद्धों की 3 दिवसीय गणना होने जा रही है। गिद्धों की प्रजातियों को पहचानना और उसकी गणना करना तकनीकी कार्य है। इस गणना के सम्बंध में पहले वन्य अधिकारियों को 14 मई को सुबह 11 बजे से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद यह प्रशिक्षित अधिकारी 15 से 18 मई तक अपने - अपने प्रशासनिक इलाके में अधीनस्थ कर्मचारियों को ट्रेनिंग देंगे। इसके बाद सब मिलकर गिद्ध गणना करेंगे। आनंद पुरोहित/ 09 मई 2026