राज्य
09-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, विश्वविख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना पद्मविभूषण डॉ. सोनल मानसिंह के मुख्य आतिथ्य तथा इंडियन लीगल एड सेंटर के चेयरमैन एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. प्रदीप राय के विशेष आतिथ्य में नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के भव्य अलंकरण समारोह में शहर के डॉ. अशोक कुमार भार्गव, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक एवं पूर्व कमिश्नर रीवा, शहडोल संभाग को भारत प्रतिभा सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान डॉ. भार्गव को लोक प्रशासन, सामाजिक कल्याण, शिक्षा में गुणात्मक बदलाव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यक्रमों, निर्वाचन प्रक्रिया में नवाचार, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय पोषण अभियान, ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं, कोविड-19 नियंत्रण में परिणामोन्मुखी प्रबंधकीय कौशल की दक्षता और साहित्यिक गतिविधियों आदि के क्षेत्र में किए गए उच्चतमकोटि के कार्य निष्पादन और असाधारण योगदान के लिए प्रदत्त किया गया है। आनंद पुरोहित/ 09 मई 2026