क्षेत्रीय
जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर के विजयनगर सिसोदिया पैलेस में आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, इस अवसर पर जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संदीप जैने के मुख्य आतिथ्य में एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया एवं पार्षद श्रीमती अर्चना सिसोदिया के द्वारा महाराणा प्रताप के तेल चित्र पर माल्यार्पण अर्पित करते हुए उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ,और उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली, इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मनोज सिंह भदोरिया, कुंवर सिंह राजपूत दमयंती राय,,सहित तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे ईएमएस / 09 मई 2026